Friday, January 2, 2026

मुस्लिम अभिलेखों में आगरा की प्राचीनता और हिंदू सभ्यता का उल्लेख है।

Translation of TARIKH-E-DAUDI



सिकंदर लोदी का दरबारी इतिहासकार अब्दुल्ला अपनी पुस्तक तारीखे-दाऊदी में आगरा के बारे में लिखता है कि 


हिंदू धर्म के लोग मानते हैं कि मथुरा में शासन करने वाले राजा कंस के समय में आगरा एक शक्तिशाली शहर था। राजा कंस अपने विरोधियों को किले में कैद कर लेता था, जिसके कारण समय के साथ-साथ वह किला राज्य का एक प्रमुख कारागार बन गया था।


आज भी आगरा के गोकुलपुरा में कंस गेट है जोकि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के अधीन एक संरक्षित स्मारक है।


अब्दुल्ला ने अपनी पुस्तक में आगरा में किले का उल्लेख किया है और वर्णन द्वापर युग का है।


जो भी कहते है कि आगरा के भवन मुगल शिल्पकला के अनुपम उदाहरण है लेकिन मुस्लिम अभिलेखों में आगरा के सम्बंध में  राजा कंस उल्लेख है और आगरा राजा कंस  का केंद्रीय कारागार था।


मुस्लिम इतिहासकार आगरा की प्राचीनता और हिन्दू सभ्यता का उल्लेख करते है आजकल के कुकुरमुत्ते आगरा को मुगल शिल्पकला का अनुपम उदाहरण बोलते है।


द्वापर युग में न बाबर का जन्म हुआ था न गौरी-खिलजी का और न उनके धर्म का।


आगरा एक प्राचीन हिन्दू नगर है।

Thursday, January 1, 2026

आगरा के अछनेरा को राजा अछल तोमर ने बसाया था।

Archaeological Survey of India, Report of A Tour in Eastern Rajputana, Year 1871-72-73 A.D.



आगरा के अछनेरा को राजा अछल तोमर ने बसाया था। आगरा की किरावली तहसील में एक शहर है अछनेरा, अछनेरा एक ब्लॉक है। अछनेरा एक ऐतिहासिक नगर है जिसका उल्लेख भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के अधिकारी A.C.L. Carlleyele ने वर्ष 1871-72-73 ई० की अपनी रिपोर्ट Archaeological Survey of India, Report of A Tour in Eastern Rajputana में किया है। A.C.L. Carlleyle ने अपनी रिपोर्ट में अछनेरा का उल्लेख करते हुए लिखा है कि दिल्ली के राजा अनंगपाल तोमर के बेटे अछल राजा ने वर्ष 1051 ई० में अछनेरा को बसाया था। नेरे का अर्थ आश्रय होता है जिसका अपभ्रंश नेरा है। राजा अछल तोमर के नाम पर इसका नाम अछनेरा पड़ा। A.C.L. Carlleyle ने लिखा ही कि अछनेरा किला पत्थर से बना एक मध्यकालीन संरचना है जिसको Dismantled कर दिया गया है। यह किला ठाकुरों/राजपूतों का निवास स्थान था।